Whatsapp Group (Join Now)Join
Telegram channel(Join Now)Join

Bihar Ayushman card kaise banaye

Bihar Ayushman card kaise banaye 

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के निर्धन और कमजोर वर्ग के परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को हर वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। बिहार सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना  के तहत इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है और अब में 26 से 28 मई, 2025 के बीच 60 लाख नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।Ayushman card

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक प्रमुख और ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा देना है। यह योजना 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी और इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना माना जाता है।

इस योजना का उद्देश्य गरीब, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है। यह इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कराया जा सकता है।

Ayushman Card Camp 2025 : महत्वपूर्ण तिथि

राज्य में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त में आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे है |

इस विशेष अभियान का आयोजन मई महीने में 26 मई से 28 मई 2025 तक किये जा रहे है |

Ayushman Card Camp 2025 : यहाँ से बनवाये अपना नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड

  • आशा (Asha) कार्यकर्त्ता एवं जीविका दीदी के द्वारा |
  • सभी स्थानीय निकाय के वार्ड कार्यालय में
  • सभी सरकारी अस्पतालों के डिजिटल काउंटर/आयुष्मान काउंटर पर
  • सभी प्रखंड कार्यलयो में ऑपरेटर के द्वारा
  • सभी पंचायत भवन में पंचायत राज कार्यपालक सहायक के द्वारा
  • सभी महादलित टोला में विकास मित्र के द्वारा |
  • नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर VLEs के द्वारा |
  • Ayushman APP या Beneficiary.nha.gov.in के माध्यम
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपना ayushman card के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा – 

  1. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां पर आपको Ayushman App को सर्च करना होगा जिसके बाद आपको मिल जाएगा जाना |
  2. अब आपको इस ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा और इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा |
  3. अब आपको यहां पर Login Section में ही Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपको Aadhar Based OTP Verification करना होगा और वेरिफिकेशन करने के बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुल जाएगा जो की, इस प्रकार का होगा –
  5. अब आपको यहां पर ध्यानपूर्वक मांगी जाने वाली सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके कार्ड और कार्ड में जुड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी |
  7. उसके बाद यहां पर आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. उसके बाद आपको राशन कार्ड से सभी सदस्यों की जानकारी मिलेगी जिसका आपको आयुष्मान कार्ड बनाना है | उसके आगे ही आपको Action के नीचे ही E KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  9. क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा |
  10. अब आपको यहां पर लाइव फोटो लेनी होगी और उसके बाद आपको OTP Validation करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. जिसके बाद आपको आपका आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा जिसे आप प्रिंट कर सकते है |

इस प्रकार से आप आसानी से अपने – अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है |

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल पोस्ट के माध्यम से आप सभी को बिहार आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये सभी को इसके बारे में जानकारी प्रदान की बल्कि आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनाना सकते है अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों के पास कमेंट और शेर जरूर करें |

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top